NEET SS Counselling 2021: इस तारीख तक कर लें पंजीकरण
नीट सुपर स्पेशियलिटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि राउंड -2 काउंसलिंग के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 अप्रैल, 2022 तक है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। एमसीसी ने पंजीकरण के साथ ही च्वाइस फिलिंग की सुविधा भी शुरू कर दी है। नीट सुपर स्पेशियलिटी के काउंसलिंग राउंड-2 के परिणाम 25 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे।
NEET SS Counselling 2021: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार एमसीसी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे round two registration के लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज करें।
- सभी जानकारी को चेक कर के सबमिट करें।
- अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब च्वाइस फिलिंग करें।
- अब आवेदन पत्र को जमा करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
NEET SS Counselling 2021: क्या होगी आगे की प्रक्रिया?
एमसीसी की ओर से दूसरे राउंड की काउंसलिंग के समाप्त होने के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद छात्रों को 25 से 30 अप्रैल, 2022 तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। नीट सुपर स्पेशियलिटी, 2021 का आयोजन कुल 2,447 डीएम/एमसीएच/डीएनबी सुपर स्पेशियलिटी सीटों पर प्रवेश के लिए किया जा रहा है।