फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET SS 2021 Correction Window: आवेदन पत्र में सुधार के लिए खुली विंडों, अभ्यर्थी ऐसे करें संशाेधन

Wed, 01 Dec 2021 03:38 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एबीईएमएस) ने नीट एसएस 2021 की परीक्षा के लिए  आवेदन पत्र में सुधार के लिए छात्रों को अवसर मिल रहा है। इस वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर सुधार सकते हैं अपने आवेदन।
विज्ञापन
neet ss 2021 correction window - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एबीईएमएस) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा -सुपर स्पेशलिटी (नीट-एसएस) 2021 परीक्षा के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र में सुधार के लिए पोर्टल की विंडो आज दोपहर 3 बजे खुल चुकी है। यह 7 दिसंबर 2021 को रात 11.55 बजे बंद हो जाएगी। अभ्यर्थी इस आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र में पहले जो सूचनाएं दाखिल की थीं, उसे दोबारा बदलने का अवसर मिल रहा है। अभ्यर्थी अपना नाम, ईमेल आईडी, राष्ट्रीयता एवं शहर (परीक्षा केंद्र) को अपनी प्राथमिकता के अनुसार बदल सकते हैं।

विज्ञापन

एसएस के विकल्प को अपडेट ना कर पाने वालों के लिए राहत

यह उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका है जिन्होंने 22 सितंबर, 2021 से 8 अक्तूबर, 2021 के दौरान परीक्षा शुल्क को सफलतापूर्वक जमा कर दिया था। लेकिन 1 नवंबर से 22 नवंबर 2021 के दौरान खुली पोर्टल विंडों में अपने सुपर-स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों के विकल्पों को अपडेट नहीं कर पाए थे। एसएस पाठ्यक्रम के विकल्प का चुनाव नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों के नीट एसएस 2021 के आवेदन पत्र मान्य नहीं थे। इसलिए उन सभी को परीक्षा शुल्क 7 अक्तूबर, 2021 को वापिस लौटा दिए गए थे।

नीट एसएस के आवेदन पत्र को ऐसे करें संपादित -

1. सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
2.  बाईं तरफ मौजूद नीट एसएस 2021 पैनल पर क्लिक करें।
3. आवेदनकर्ता लॉग इन पर क्लिक करें।
4. अपने आवेदन पत्र को संपादित करें और फिर उसे दाखिल कर दें।

आवेदन पत्र को संपादित करने का डायरेक्ट लिंक यहां देखें -
विज्ञापन

डीएनबी सीटों की एनओसी जमा कराने की अवधि बढ़ी -

एबीईएमएस ने प्रायोजित डीएनबी (राष्ट्रीय बोर्ड में राजनयिक) सीटों (पोस्ट एमबीबीएस पोस्ट डिप्लोमा) पर प्रवेश के लिए केंद्रीकृत मेरिट आधारित ऑनलाइन काउंसलिंग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को जमा कराने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। प्रायोजित डीएनबी सीटों के लिए एनओसी को 15 दिसंबर 2021 तक जमा करा सकते हैं। प्रायोजित डीएनबी सीटों से जुड़ी सूचना के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें