सीबीएसई-नीट, 2018 के सोमवार को आए नतीजों में सामान्य वर्ग का कटऑफ पिछले साल की तुलना में 12 अंक गिरकर 119 अंक पर रहा है। एससी, एसटी और ओबीसी का कटऑफ भी 96 अंक के साथ 22 अंक गिर गया है।
विज्ञापन
बिहार की कल्पना कुमारी ने 99.99 परसेंटाइल स्कोर के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है। दिल्ली में पढ़ने वाली कल्पना ने जीव विज्ञान में 360 में 360, भौतिकी में 180 में 171 और रसायन विज्ञान में 180 में 160 अंक हासिल किए। उन्हें 720 अंक के पेपर में कुल 691 अंक मिले।
6 मई को हुई परीक्षा में देश भर से 12,69,922 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें 7,14, 562 को सफलता मिली है। इस बार कई छात्रों के अंक बराबर होने के बाद भी रैंक अलग-अलग है। तेलंगाना के रोहन पुरोहित दूसरे और दिल्ली के हिमांशु शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
दोनों के 690 अंक हैं। चौथे स्थान पर दिल्ली के आरोष धमीजा और पांचवें स्थान पर राजस्थान के प्रिंस चौधरी रहे। दोनों ने 686 अंक हासिल किए। छठी रैंक पर वरुण मुपिडी और सातवीं पर रहे महाराष्ट्र के कृष्ण आशीष के 685 अंक हैं। 8-11 रैंक वाले 4 परीक्षार्थियों के 680 अंक हैं।
Trending Videos
इस बार 1842 एनआरआई और 621 विदेशी परीक्षार्थी भी परीक्षा में बैठे। इनमें से 1200 एनआरआई और 324 विदेशी परीक्षार्थी सफल रहे। नीट-2018 की परीक्षा 136 शहरों के 2255 केंद्रों पर 6 मई को आयोजित की गई थी।
यूपी के 76,778 परीक्षार्थी सफल, टॉप 50 में सिर्फ चार
उत्तर प्रदेश के सिर्फ चार परीक्षार्थी टॉप 50 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इनमें शिखर बंसल 671 अंक के साथ 28वीं रैंक पर रहे। प्रेरक त्रिपाठी 670 अंक के साथ 33वीं, अर्जुन सारस्वत 669 अंक के साथ 41वीं और समग्र सिंह 666 अंक के साथ 48वीं रैंक पर रहे। हालांकि, उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 76,778 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली।
टॉप 50 में हरियाणा-पंजाब के तीन-तीन बच्चे
तमिलनाडु से एक, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से दो-दो और पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र से तीन-तीन परीक्षार्थी टॉप 50 में शामिल हैं। परीक्षा में सफल रहे छात्रों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) से मान्यता प्राप्त कॉलेजों में ही दाखिला मिलेगा।
लड़कियों ने मारी बाजी
7,16,072 लड़कियां परीक्षा में बैठीं -- 4,02,162 सफल
5,53,849 लड़के परीक्षा में बैठे-- 3,12,399 सफल
राज्यवार सफल परीक्षार्थी
राज्य सफल परीक्षार्थी
जम्मू-कश्मीर 12,515
हिमाचल प्रदेश 7,528
पंजाब 9,774
चंडीगढ़ 940
उत्तराखंड 7,070
हरियाणा 21,398
दिल्ली 20,397
राजस्थान 58,738
बिहार 37,899