एनबीईएमएस ने कोटा सीटों के लिए क्या कहा?
एनबीईएमएस ने कहा, "अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों के लिए मेरिट स्थिति अलग से घोषित की जाएगी। राज्य कोटा सीटों के लिए अंतिम मेरिट सूची/श्रेणीवार मेरिट सूची राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उनकी योग्यता / पात्रता मानदंड, लागू दिशा-निर्देशों/नियमों और आरक्षण नीति के अनुसार तैयार की जाएगी।"
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड जारी होने के बाद, स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग का काम संभालेगी, जबकि राज्य प्राधिकरण अपने-अपने राज्य कोटा सीटों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग की देखरेख करेंगे।