NEET PG Merit list 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन, (NBE) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, (NEET PG 2024) परीक्षा के लिए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (natboard.edu.in) के माध्यम से सभी श्रेणियों के लिए मेरिट लिस्ट 2024 देख सकते हैं।
नीट पीजी 2024 का परिणाम 23 अगस्त को घोषित किया गया था और मेरिट सूची 4 सितंबर, 2024 को जारी की गई है। सभी पाठ्यक्रमों के लिए एआईक्यू 50 प्रतिशत कोटा के लिए नीट पीजी कट-ऑफ 2024 पर्सेंटाइल इन चरणों का पालन करके चेक किया जा सकता है।
नीट-पीजी 2024 के उम्मीदवार, जिनके संबंधित श्रेणियों में परिणाम पीडीएफ में उल्लिखित कट-ऑफ पर्सेंटाइल स्कोर या उससे अधिक है, वे डीजीएचएस, एमओएचएफडब्ल्यू द्वारा आयोजित अखिल भारतीय 50% कोटा एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा/पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी/डायरेक्ट 6 वर्षीय डॉ.एनबी और एनबीईएमएस डिप्लोमा सीटों के लिए काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र हैं।