फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Merit list 2024: नीट पीजी के लिए भारतीय कोटा सीटों की मेरिट लिस्ट जारी, यहां से करें चेक

Thu, 05 Sep 2024 12:35 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Merit list 2024: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने 50% अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए नीट पीजी की मेरिट सूची जारी की है। उम्मीदवार विसतृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
NEET PG 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Merit list 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन, (NBE) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, (NEET PG 2024) परीक्षा के लिए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (natboard.edu.in) के माध्यम से सभी श्रेणियों के लिए मेरिट लिस्ट 2024 देख सकते हैं।

विज्ञापन


नीट पीजी 2024 का परिणाम 23 अगस्त को घोषित किया गया था और मेरिट सूची 4 सितंबर, 2024 को जारी की गई है। सभी पाठ्यक्रमों के लिए एआईक्यू 50 प्रतिशत कोटा के लिए नीट पीजी कट-ऑफ 2024 पर्सेंटाइल इन चरणों का पालन करके चेक किया जा सकता है।

नीट-पीजी 2024 के उम्मीदवार, जिनके संबंधित श्रेणियों में परिणाम पीडीएफ में उल्लिखित कट-ऑफ पर्सेंटाइल स्कोर या उससे अधिक है, वे डीजीएचएस, एमओएचएफडब्ल्यू द्वारा आयोजित अखिल भारतीय 50% कोटा एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा/पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी/डायरेक्ट 6 वर्षीय डॉ.एनबी और एनबीईएमएस डिप्लोमा सीटों के लिए काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल 2024
मेरिट लिस्ट और कट ऑफ विवरण जारी होने के साथ, नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काउंसलिंग शेड्यूल 10 सितंबर, 2024 को या उसके बाद शुरू होने की उम्मीद है। 10 सितंबर, 2024 को या उसके बाद काउंसलिंग के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए उम्मीदवारों का अखिल भारतीय कोटा (AIQ) 50 प्रतिशत स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें