8 अगस्त को जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड
सिटी स्लिप जारी होने के बाद, एनबीईएमएस 8 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। गौरतलब है कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची एडमिट कार्ड से अलग है। एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड पर सभी आवश्यक जानकारी जैसे - उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा का पता, परीक्षा केंद्र का नाम और श्रेणी को ध्यान से चेक कर लें।
11 अगस्त को होगी परीक्षा
परीक्षा स्थल और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी, जो 8 अगस्त को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपने पासपोर्ट साइज एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है। पासपोर्ट साइज रंगीन होना चाहिए और बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए और पासपोर्ट साइज के लिए दिए गए बॉक्स से बड़ा नहीं होना चाहिए।
पहले यह परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली थी और बाद में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में अनियमितताओं के कारण 'एहतियाती उपाय' के रूप में कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था। यह चौथी बार था जब NEET PG की परीक्षा तिथि बदली गई थी। पहले यह 3 मार्च को आयोजित होने वाली थी, बाद में इसे 7 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया गया था।और फिर 23 जून को आम चुनाव के कारण इसे पुनः आगे बढ़ा दिया गया।