फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Counselling: 19 सितंबर से शुरू हो सकती है नीट पीजी काउंसलिंग, एमसीसी ने बताई वजह

Wed, 31 Aug 2022 06:44 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Counselling Dates Out!: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातकोत्तर), यानी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग 01 सितंबर से शुरू होने वाली थी। आमतौर पर, नीट पीजी, जनवरी में आयोजित की जाती है और काउंसलिंग मार्च में शुरू होती है। 
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Counselling Dates Out!: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते सोमवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को नई सीटें जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा करने की अनुमति देने के लिए नीट-पीजी काउंसलिंग को टाल दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-पीजी काउंसलिंग, जो 01 सितंबर से शुरू होने वाली थी, अब 19 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय एक दो दिनों में काउंसलिंग शेड्यूल अपलोड कर सकता है। 

विज्ञापन

NMC 15 सितंबर तक जारी होगी LOP

मंत्रालय ने नोटिस में कहा था कि ... नीट पीजी 2022 काउंसलिंग 01 सितंबर से शुरू होने वाली थी। हालांकि, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए अनुमति पत्र (LOP) जारी करने की प्रक्रिया में है और वह 15 सितंबर तक संपन्न होगा। इसलिए, उम्मीदवारों के लाभ के लिए काउंसलिंग में अधिक सीटों को शामिल करने के लिए, सक्षम प्राधिकारी द्वारा NEET PG काउंसलिंग, 2022 को दोबारा शेड्यूल करने का निर्णय लिया गया है, जो 01 सितंबर से शुरू होने वाली थी।  
 

करीब 60,000 सीटों के लिए होगी पीजी काउंसलिंग  

आमतौर पर, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातकोत्तर), यानी नीट पीजी, जनवरी में आयोजित की जाती है और काउंसलिंग मार्च में शुरू होती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी और पिछले साल की प्रवेश प्रक्रिया में देरी के कारण इस साल की परीक्षा 21 मई को हुई थी और परिणाम एक जून को घोषित किया गया था। इस साल करीब 60,000 सीटों के लिए पीजी काउंसलिंग होने की संभावना है।

विज्ञापन

NEET PG Counselling को मिली थी हरी झंडी

नीट पीजी 2022 की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र अखिल भारतीय कोटे की सीटों, राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों, केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान पाठ्यक्रम और कॉलेजों के संबंध में अपनी पसंद भर सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और अखिल भारतीय कोटे का 50 प्रतिशत और मेडिकल और डेंटल कॉलेजों दोनों के राज्य कोटे का 50 प्रतिशत एक साथ काउंसलिंग शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट से हाल ही में नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया को हरी झंडी मिली थी। नीट पीजी 2022 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का संचालन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें