फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2023: काउंसलिंग के दूसरे राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 2 सितंबर तक करें ये काम

Fri, 01 Sep 2023 11:42 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दूसरे राउंड में भाग लेने वाले उम्मीदवार लिस्ट चेक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की ओर से ऑफर किए जा रहे एमडी, एमएस, एमडीएस कार्यक्रमों में अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दूसरे राउंड में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाकर अलॉटमेंट लिस्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों को चुना गया सबसे ज्यादा


ज्यादातर उम्मीदवारों ने एमडी रेडियोडायग्नोसिस और एमडी जनरल मेडिसिन पाठ्यक्रम चुने हैं, इसके बाद एमडी त्वचाविज्ञान, वेनेरोलॉजी और कुष्ठ पाठ्यक्रमों को चुना गया है। कुछ ने चुने हुए एमडी कार्यक्रमों बाल चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग और सामान्य सर्जरी में एमएस में अपग्रेड का विकल्प चुना।

5 तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन


नीट पीजी काउंसलिंग 2023 शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 5 सितंबर तक मूल दस्तावेजों के साथ आवंटित संस्थानों को रिपोर्ट कर सकते हैं। एमसीसी ने बताया कि जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में अपग्रेड नहीं मिला और वे अपनी सीट से इस्तीफा देना चाहते हैं, वे 1 सितंबर सुबह 10 बजे से 2 सितंबर शाम 6 बजे तक बिना सुरक्षा जमा जब्त किए ऐसा कर सकते हैं। एमसीसी ने कहा है कि 02.09.2023 की शाम 06:00 बजे के बाद किसी भी इस्तीफे को 'फीस जब्ती के साथ निकास' माना जाएगा।

कॉलेज द्वारा ऑनलाइन तैयार हो त्यागपत्र


समिति ने आवेदकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनका त्याग पत्र आवंटित कॉलेज द्वारा ऑनलाइन तैयार किया गया हो, अन्यथा उनका इस्तीफा 'अमान्य और शून्य' माना जाएगा। उस स्थिति में, उम्मीदवार को आवंटित सीट पर कब्जा करने वाला माना जाएगा और राउंड 2 के नियम लागू होंगे।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

 
  • आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाएं।
  • पीजी मेडिकल टैब पर क्लिक करें।
  • अब करेंट इवेंट्स के तहत "Final result round 2 PG 2023 (MD, MS, Diploma, and DNB)" पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलकर आ जाएगी।
  • Ctrl+F दबाएं और लिस्ट में अपना नाम खोजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें