NEET PG Counselling 2021: च्वाइस लॉक करने की तारीख
मॉपअप राउंड में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 7 मार्च तक ही आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। 3 मार्च से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर च्वाइस लॉक करने की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं। विभिन्न कॉलेजों में पहले और दूसरे राउंड की काउंसलिंग में रिक्त बची सीटों को भरने के लिए एमसीसी की ओर से मॉपअप राउंड की भी व्यवस्था की गई है। इसके बाद आखिरी राउंड यानी स्ट्रे वैकेंसी का आयोजन किया जाएगा।
NEET PG Counselling 2021: काउंसलिंग के लिए चार राउंड
साल 2021 की नीट काउंसलिंग से पहले तक एमसीसी की ओर से अखिल भारतीय कोटा की मेडिकल सीटों पर केवल 2 राउंड की काउंसलिंग का आयोजन किया जाता था। इसके बाद बची हुई सीटों को राज्यों के कोटा में भेज दिया जाता था। इस बार एमसीसी द्वारा नियमों में बदलाव कर के कुल चार राउंड काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है।
NEET PG Counselling 2021: ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
मॉपअप राउंड के लिए कोई भी नए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें पिछली काउंसलिंग में सीट नहीं अलॉट हो पाई थी, या फिर सीट अलॉट होने के बाद भी वह संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट नहीं कर पाए थे।