NEET PG Counselling 2021 Schedule Released: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने आज NEET PG काउंसलिंग 2021 का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। एमसीसी ने अब मेडिकल पीजी प्रवेश 2021 के लिए विस्तृत नीट पीजी काउंसलिंग 2021 कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने नीट पीजी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया 12 जनवरी, 2022 से शुरू होने की घोषणा की थी।
इसके बाद, एमसीसी ने सोमवार को विस्तृत नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। जिसमें काउंसलिंग संबंधी गतिविधियां और उनकी संबंधित तिथियों की विस्तृत सूची है। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना है, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट यानी mcc.nic.in के माध्यम से पूरा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं :-
NEET PG Counselling 2021 पहले चरण की प्रक्रिया 28 जनवरी को खत्म होगी