NEET PG Counselling 2021: काउंसलिंग 4 राउंड में आयोजित होगी
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने इस वर्ष से अखिल भारतीय कोटा की सीटों पर नीट काउंसलिंग प्रक्रिया के नियमों में बदलाव किए हैं। एमसीसी की ओर से नीट काउंसलिंग के लिए अब काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले तक एमसीसी काउंसलिंग के केवल राउंड ही आयोजित करती थी। इन राउंड के बाद रिक्त बची सीटों को राज्य कोटा के लिए स्थानानांतरित कर दिया जाता था। इस कारण से कई छात्र मेडिकल में प्रवेश लेने से वंचित रह जाते थे। अब नीट काउंसलिंग एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार आयोजित की जाएगी। यह नियम नीट पीजी की 50 फीसदी और नीट यूजी की 15 फीसदी अखिल भारतीय कोटा की 15 फीसदी सीटों पर प्रभावी होगा।
NEET PG Counselling 2021 : इन सीटों के लिए होगी काउंसलिंग
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से नीट पीजी काउंसलिंग 2021 की सभी प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आयोजित की जाएगी। एमसीसी द्वारा कुल 4 राउंड की काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को अखिल भारतीय कोटा, डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालय और एएफएमएस (एमडी/एमएस/डिप्लोमा/पीजी डीएनबी) की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
NEET PG Counselling 2021 में महत्वपूर्ण बदलाव
1. अखिल भारतीय कोटा की सीटों पर नीट काउंसलिंग 4 राउंड एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार होगी।
2. दो राउंड के बाद बची हुई सीटों को एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी से भरा जाएगा।
3. नए (फ्रेश) पंजीयन की सुविधा केवल पहले तीन राउंड में दी जाएगी।
4. सीट अपग्रेड का मौका केवल पहले राउंड में मिलेगा।
5. जिन उम्मीदवारों ने दो राउंड या इसके बाद की काउंसलिंग में सीट ज्वाइन कर ली है, उन्हें सीट छोड़ने या अगली काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NEET PG Counselling 2021 के लिए इन दस्तावेजों को रखें तैयार
1. नीट प्रवेश पत्र
2. नीट स्कोर रैंक के साथ नीट 2021 का स्कोर कार्ड
3. आयु प्रमाण के लिए कक्षा 10वीं की मार्कशीट।
4. बारहवीं कक्षा की मार्कशीट
5. वैद्य पहचान पत्र - आधार, वोटर आइडी आदि
6. एमसीसी का अलॉटमेंट सर्टिफिकेट
7. एमबीबीएस की मार्कशीट
8. एमबीबीएस की डिग्री सर्टिफिकेट
9. इंटर्नशिप सर्टिफिकेट
10. जाति पहचान पत्र (अगर लागू हो तब)
11. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
NEET PG Counselling 2021 के लिए कैसे कर सकेंगे नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीयन
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपा पंजीयन करवा सकते हैं।
1. सबसे पहले छात्र मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे न्यूज एंड इवेंट के सेक्शन में जाएं।
3. अब नीट पीजी काउंसलिंग से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
4. अब पंजीयन के लिए मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
5. अब आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आगे की जरूरत के लिए अपना आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
यह भी पढ़ें- NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग में क्यों हुई देरी, क्या रहे अब तक के विवाद, जानिए सब कुछ