NEET PG Admit Cards 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) नीट पीजी 2021 (NEET PG 2021) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 अप्रैल को जारी करेगा। इससे पहले एनबीई 12 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी करने वाला था, लेकिन अब प्रवेश पत्र 14 अप्रैल को जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होने में तकनीकी कारणों से देरी हुई है। एनबीई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट में बताया है कि नीट पीजी एडमिट कार्ड अब 14 अप्रैल को जारी होगा। प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी होगा।
18 अप्रैल को है नीट पीजी परीक्षा
नीट (NEET) पीजी परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित होगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे प्रवेश पत्र के जारी होने के बाद उसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एनबीई (NBE) नीट पीजी की परीक्षा का रिजल्ट 31 मई को जारी करेगा। नीट पीजी 2021 से संबंधित ज्यादा सूचना के लिए अभ्यर्थी nbe.edu.in पर विजिट करें।
ऐसे डाउनलोड करें नीट पीजी 2021 परीक्षा
-नीट पीजी 2021 परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in है।
-यहां होम पेज पर आपको नीट पीजी 2021 का प्रवेश पत्र मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपनी जानकारी भरेंगे आपका प्रवेश पत्र खुल जागा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।