तमिलनाडु बोर्ड की बारहवीं कक्षा की भाषा की परीक्षा स्थगित हो सकती है। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मई से शुरू हो रही है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती की वजह से बारहवीं कक्षा की भाषा की परीक्षा स्थगित हो सकती है। विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 2 मई को है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है और न ही बारहवीं कक्षा के भाषा की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है।
इसे भी पढ़ें-केरल प्रबंधन योग्यता परीक्षा: प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी, 17 अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्ति
लेकिन यह कहा जा रहा है कि बारहवीं कक्षा की भाषा की परीक्षा तीन मई की जगह 31 मई को हो सकती है। विधानसभा चुनाव के मतगणना को देखते हुए इस परीक्षा की तिथि आगे खिसक सकती है। इस साल बारहवीं कक्षा में करीब 8 लाख विद्यार्थी बैठेंगे। आपको बता दें कि इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देरी से हो रही हैं। सूबे में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में संभव है कि बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सूबे में बोर्ड परीक्षाएं मई से शुरू हो रही हैं।