फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2025 Timeline: नीट पीजी 2025 में कब-कब क्या हुआ, यहां पढ़ें पूरी टाइमलाइन और अपडेट

Fri, 30 May 2025 03:42 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2025 Timeline: नीट पीजी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए शुक्रवार को परीक्षा को एक शिफ्ट में कराने का आदेश दिया है। आइए जानते है अब तक की पूरी टाइमलाइन और अपडेट...
विज्ञापन
नीट पीजी 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2025 Timeline: नीट पीजी 2025 को लेकर छात्रों के बीच लंबे समय से चल रही असमंजस और पारदर्शिता की मांग पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया है। अब यह परीक्षा दो नहीं, एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिससे नॉर्मलाइजेशन की जटिलता से छात्रों को राहत मिलेगी।

NEET PG 2025: परीक्षा को लेकर अब तक का पूरा घटनाक्रम

नीट पीजी 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी और 7 मई 2025 को समाप्त हो गई। इस दौरान, परीक्षा को लेकर छात्रों और डॉक्टर संगठनों की ओर से कई मांगें उठाई गईं। 21 अप्रैल को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने नीट पीजी परीक्षा को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने की मांग रखी, ताकि सभी अभ्यर्थियों के लिए समानता बनी रहे। इसके बाद, 5 मई को यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।
विज्ञापन




22 मई 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल शिक्षा संस्थानों को फीस स्ट्रक्चर पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद, 30 मई को सर्वोच्च न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए निर्देश दिया कि नीट पीजी 2025 परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए, ताकि सभी उम्मीदवारों को बराबरी का मौका मिल सके। अब परीक्षा 15 जून 2025 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी और परिणाम 15 जुलाई 2025 को घोषित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


आइए डालते हैं नजर इस परीक्षा से जुड़े अब तक के सभी प्रमुख घटनाक्रमों पर:

NEET PG 2025 टाइमलाइन

तारीख घटनाक्रम
17 अप्रैल, 2025 नीट पीजी 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई
21 अप्रैल, 2025 फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने परीक्षा एक शिफ्ट में कराने की मांग की
5 मई, 2025 यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की
7 मई, 2025 नीट पीजी पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त
22 मई, 2025 सुप्रीम कोर्ट ने फीस स्ट्रक्चर पारदर्शी करने के निर्देश दिए
30 मई, 2025 सुप्रीम कोर्ट का फैसला - परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी
15 जून, 2025 नीट पीजी परीक्षा की संभावित तिथि
15 जुलाई, 2025 नीट पीजी परिणाम की संभावित तिथि
Trending Videos
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: छात्रों को मिला न्याय

सुप्रीम कोर्ट की विक्रम नाथ, संजय कुमार और एनवी अंजारिया की पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दो शिफ्टों में परीक्षा कराना निष्पक्षता को प्रभावित करता है। प्रश्नपत्रों की कठिनाई कभी समान नहीं हो सकती। इसलिए परीक्षा एक ही शिफ्ट में होनी चाहिए। कोर्ट ने NBE की यह दलील अस्वीकार कर दी कि देशभर में पर्याप्त परीक्षा केंद्र नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि आज के तकनीकी युग में यह तर्क स्वीकार नहीं किया जा सकता।

छात्रों की मांग हुई पूरी

पिछले साल की तरह इस साल भी परीक्षा दो शिफ्टों में कराए जाने की घोषणा हुई थी, लेकिन छात्रों और संगठनों ने पारदर्शिता और समानता की मांग करते हुए कोर्ट का रुख किया। उनका कहना था कि नॉर्मलाइजेशन का सिस्टम निष्पक्ष नहीं है और इससे योग्य उम्मीदवारों का नुकसान होता है।

अब जब सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा को एक शिफ्ट में कराने का आदेश दे दिया है, तो यह उम्मीद की जा रही है कि परीक्षा में निष्पक्षता बनी रहेगी और छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। साथ ही NBEMS को क्वेश्चन पेपर और उत्तर कुंजी भी सार्वजनिक करने की मांग की जा रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें