एग्जाम सिटी चयन प्रक्रिया फिर शुरू
NBEMS ने लॉजिस्टिक और सुविधा कारणों से परीक्षा केंद्रों की संख्या और शहरों को बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 13 जून दोपहर 3 बजे से 17 जून तक natboard.edu.in पर जाकर अपनी पसंदीदा एग्जाम सिटी दोबारा चुन सकेंगे।

यह प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चलेगी। आवेदन फॉर्म में उपलब्ध शहरों की सूची दिखाई जाएगी और वहीं से चयन करना होगा।
NBEMS ने साफ किया है कि वे उम्मीदवारों को उनके करेस्पॉन्डेंस स्टेट में केंद्र आवंटित करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन प्रशासनिक सीमाओं के चलते इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती। यदि किसी राज्य में सीट नहीं बचती, तो केंद्र अन्य राज्यों में भी आवंटित किया जा सकता है।
पिछले साल के अनुभव से सबक
2024 में पहली बार नीट पीजी दो शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी, जिससे पेपर की कठिनाई और परिणाम में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठे थे। कई छात्रों ने परिणामों में उत्तर कुंजी, रॉ स्कोर, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और रिस्पॉन्स शीट जारी करने की मांग की थी।
इस बार एकल शिफ्ट में परीक्षा कराकर NBEMS पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठा रहा है। इससे छात्रों को उम्मीद है कि परिणाम और काउंसलिंग प्रक्रिया पहले से ज्यादा स्पष्ट और निष्पक्ष होगी।