फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2023: नीट-पीजी परीक्षा आज, बेल्ट समेत इन वस्तुओं के ले जाने पर पाबंदी

Sun, 05 Mar 2023 06:34 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से जारी से दिशा-निर्देश के मुताबिक, उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र पर बेल्ट, चश्मा, पर्स, इरेजर, वॉलेट के साथ कंगन, अंगूठी, झुमके, नोज-पिन, चेन समेत कई वस्तुएं और आभूषण पहनने या ले जाने पर पाबंदी है।
विज्ञापन
NEET PG 2019 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) आज देशभर में आयोजित की जा रही है। सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू होगी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से जारी से दिशा-निर्देश के मुताबिक, उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र में बेल्ट, चश्मा, पर्स, इरेजर, वॉलेट के साथ कंगन, अंगूठी, झुमके, नोज-पिन, चेन समेत कई वस्तुएं और आभूषण पहनने या ले जाने पर पाबंदी है।

विज्ञापन


ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी परेशानी से बचने के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देश अच्छे से पढ़ और समझकर ही परीक्षा देने जाएं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीट पीजी परीक्षा में ले जा सकने योग्य और वर्जित प्रमुख वस्तुओं की जानकारी यहां उपलब्ध कराई गई है। 

परीक्षा केंद्र में इन वस्तुओं के ले जाने पर रोक

  • उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा परिसर में सुरक्षा संबंधी जांच को पूरा किए बिना प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • उम्मीदवारों के पास कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे मुद्रित या लिखित पाठ्य सामग्री, नोट्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर आदि नहीं होने चाहिए।

  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, कलाई घड़ी/ हेल्थ बैंड, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर आदि नहीं होने चाहिए।

  • महिला और पुरुष उम्मीदवारों को सभी आभूषण जैसे कंगन, कढ़ा, अंगूठी, झुमके, नोज-पिन, चेन / हार, पेंडेंट, पेंडेंट वाला हार, बैज, ब्रोच इत्यादि पहनने या साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • अन्य सामान जैसे वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप या कोई खाने की खुली या पैक की हुई वस्तु, शीतल पेय, पानी की बोतल आदि की भी अनुमति नहीं होगी।

  • कोई अन्य वस्तु जिसका उपयोग अनुचित साधनों के लिए किया जा सकता है जैसे ईयरबड्स, वायरलेस/ ब्लूटूथ डिवाइस, स्पाई कैमरा, स्पेशल पेन आदि जैसे संचार उपकरणों को छिपाने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें