फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार: देश के 57 विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय बीएड की पढ़ाई, एनईपी के तहत सत्र 2023-24 से शुरू होगा कोर

Sun, 05 Mar 2023 04:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चार वर्षीय बीएड प्रोग्राम में दाखिला राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा की मेरिट से मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2023-24 से केंद्र और राज्य सरकार के 57 विश्वविद्यालय व कॉलेजों में एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
बी.एड. - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैक्षणिक सत्र 2023-24 से देश के 57 विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय बीएड प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त इन उच्च शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रम कोर्स शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


यह एक दोहरी समग्र स्नातक डिग्री होगी। चार वर्षीय बीएड प्रोग्राम में दाखिला राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा की मेरिट से मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2023-24 से केंद्र और राज्य सरकार के 57 विश्वविद्यालय व कॉलेजों में एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 57 विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय बीएड डिग्री प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। पांच की जगह चार साल में शिक्षक डिग्री 12वीं के बाद जो छात्र शिक्षक के रूप में भविष्य बनाना चाहेंगे, वे बीए-बीएड, बीकॉम-बीएड, बीएससी-बीएड प्रोग्राम में से किसी एक में दाखिला ले सकते हैं।    

2021 में जारी हुई अधिसूचना
केंद्र सरकार ने 26 अक्तूबर 2021 को चार वर्षीय दोहरी समग्र स्नातक डिग्री की अधिसूचना जारी की थी।राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह पाठ्यक्रम नई स्कूल संरचना के चार चरणों यानी फाउंडेशनल, प्रिपरेटरी, मिडिल व सेकेंडरी (5+3+3+4) के लिए शिक्षकों को तैयार करेगा।
विज्ञापन


विषयों का आधार भी स्थापित करेगा
अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करेगा आईटीईपी न केवल अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा , मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता, समावेशी शिक्षा और भारत व इसके मूल्यों, आचारों, कला, परंपराओं की समझ व अन्य विषयों का आधार भी स्थापित करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें