फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2023: नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कब-क्या होगा?

Sat, 07 Jan 2023 04:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Registration 2023: स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट पीजी 2023 की आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शनिवार, सात जनवरी, 2023 को दोपहर तीन बजे से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
NEET PG 2023 - फोटो : NBEMS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2023 Application Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी एनबीई की ओर से नीट पोस्ट ग्रेजुएट 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना बुलेटिन जारी कर दिया गया है। स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट पीजी 2023 की आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शनिवार, सात जनवरी, 2023 को दोपहर तीन बजे से शुरू हो गई है। नीट पीजी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी, 2023 तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

NEET PG 2023 परीक्षा मार्च में होगी

नीट पीजी प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक मेडिकल ग्रेजुएट राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर आधिकारिक अधिसूचना और दिशा-निर्देश पढ़े जा सकते हैं। एनबीई द्वारा जारी सूचना बुलेटिन में कहा गया है कि नीट पीजी 2023 परीक्षा पांच मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। नीट पीजी के लिए प्रवेश पत्र 27 फरवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

NEET PG 2023: यहां देखें पूरा शेड्यूल 

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया : सात जनवरी, 2023 से शुरू
  • आवेदन पंजीकरण की आखिरी तिथि : 27-जनवरी, 2023 तक
  • पंजीकरण फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो की शुरुआत : 30 जनवरी, 2023 से
  • आवेदन फॉर्म में बदलाव या संशोधन की अंतिम तिथि : 03 फरवरी, 2023 तक
  • फाइनल और सेलेक्टिव एडिट विंडो : 14 फरवरी, 2023 से 
  • फाइनल और सेलेक्टिव एडिट विंडो क्लोज : 17 फरवरी, 2023 तक
  • नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र : 27 फरवरी, 2023 को
  • नीट पीजी प्रवेश परीक्षा तिथि : 05 मार्च, 2023
  • नीट पीजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट एवं कट-ऑफ : 31 मार्च, 2023
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें