NEET PG 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी, 2022 (NEET PG) परीक्षा का आयोजन आज 21 मई, 2022 की तारीख को किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इसे डाउनलोड नहीं किया है, वे अपने प्रवेश पत्र NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर लें। हम इस खबर में आपको नीट पीजी, 2022 परीक्षा की कुछ अहम गाइडलाइंस के बारे में बता रहे हैं जिनका पालन करना परीक्षा के दौरान आवश्य है।