क्यों बदलनी पड़ी तारीखें?
दरअसल, 6 एमबीबीएस के छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि नीट 2022 की परीक्षा नीट 2021 काउंसलिंग की तारीखों के साथ क्लैश हो रही है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसमें दखल देने से मना करते हुए इसे केंद्र सरकार का नीतिगत मामला बताया था।
NEET PG 2022 Update: नीट पीजी 2022 से जुड़ीं महत्वपूर्ण तारीखें
1. आवेदन करने की तारीख- 15 जनवरी से 25 मार्च, 2022
2. आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 29 मार्च से 7 अप्रैल, 2022
3. आखिरी सुधार (तस्वीरों) की तारीख- 26 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2022
4. प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 16 मई, 2022
5. नीट पीजी परीक्षा- 21 मई, 2022
6. नीट पीजी परिणाम- 20 जून, 2022
NEET PG 2022 Update: आधिकारिक नोटिस जारी
एनबीई की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि नीट पीजी परीक्षा जो पहले 12 मार्च, 2022 को आयोजित की जानी थी, अब 21 मई को होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक होगी। वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख को भी 4 फरवरी, 2022 से बढ़ाकर 25 मार्च, 2022 कर दिया गया है।