NEET PG 2022: एनबीईएमएस ने दी सूचना
एनबीईएमएस की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि नीट पीजी 2022 के लिए कुछ आवेदक दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन फॉर्म में तस्वीर, हस्ताक्षर और / या अंगूठे के निशान को अपलोड करने में विफल रहे हैं। ऐसे सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आवेदन पत्र में त्रुटि को सही कर लें। आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया आज 4 मई, 2022 को रात 11.55 बजे समाप्त हो जाएगी।
NEET PG 2022: 21 मई को होनी है परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से नीट पीजी, 2022 परीक्षा का आयोजन इसी महीने 21 मई, 2022 को निर्धारित है। डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। हालांकि, खबरों के अनुसार परीक्षा अपनी तय तारीख पर ही आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन का कहना है कि बीते साल नीट पीजी काउंसलिंग में काफी देरी देखने को मिली थी। इसलिए सभी उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने और NEET PG 2022 की तैयारी के लिए उचित समय मिलना चाहिए।
NEET PG 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से नीट पीजी, 2022 के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। अगर परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं होता है तो प्रवेश पत्र अगले हफ्ते तक भी जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर नजर बनाकर रखें।
NEET PG 2022: कैसे करें आवेदन पत्र में सुधार?
- सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट पीजी के सेक्शन में जाएं।
- अब पेज पर आपको Applicant Login का लिंक मिलेगा, इसपर क्लिक करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेदन पत्र में सुधार करें।
- अब इसे ध्यान से देख लें और सेव कर लें।