फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2022 Counselling: नीट पीजी 2022 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Thu, 15 Sep 2022 12:39 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2022 Counselling: MCC की ओर से 20 से 25 सितंबर, 2022 को रात 11.55 बजे तक उम्मीदवारों को च्वाइस फिलिंग की सुविधा दी जाएगी। वहीं, 25 सितंबर, 2022 को दोपहर 03 बजे से रात 11.55 बजे तक उम्मीदवारों को च्वाइस लॉकिंग करनी होगी।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी/MCC ने मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातकोत्तर/NEET PG 2022 Counselling को शुरू कर दिया है। यह काउंसलिंग का राउंड-1 है। जो भी उम्मीदवार इस साल काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे अपना आवेदन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

NEET PG 2022 Counselling: इस तारीख तक कर लें आवेदन
NEET PG 2022 Counselling राउंड-1 के लिए आवेदन 15 सितंबर, 2022 से शुरू हो गए हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने राउंड-1 काउंसलिंग के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। आवेदन इस तारीख को दोपहर 12 बजे तक होंगे। वहीं, आवेदन शुल्क भुगतान की सुविधा रात 08 बजे बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आखिरी समय से पहले ही इन सभी प्रक्रिया को पूरा कर लें। 

NEET PG 2022 Counselling: 20 से 25 तक होगी च्वाइस फिलिंग 
MCC की ओर से 20 से 25 सितंबर, 2022 को रात 11.55 बजे तक उम्मीदवारों को च्वाइस फिलिंग की सुविधा दी जाएगी। वहीं, 25 सितंबर, 2022 को दोपहर 03 बजे से रात 11.55 बजे तक उम्मीदवारों को च्वाइस लॉकिंग करनी होगी। पहले राउंड की काउंसलिंग के परिणाम को 28 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। वहीं, उम्मीदवारों को अलॉट किए गए कॉलेज में 29 अक्तूबर से 04 अक्तूबर, 2022 तक रिपोर्ट करना होगा। 
विज्ञापन

NEET PG 2022 Counselling: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
नीटी पीजी, 2022 परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षी के माध्यम से सफल उम्मीदवारों को एमडी, एमडीएस, पीजी डिप्लोमा जैसे मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रवेश सत्र 2022 के लिए होगा। परीक्षा का परिणाम को 01 जून को जारी कर दिया गया था। सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग में भाग लेना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें