- आधिकारिक वेबसाइट- natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर, अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
- 'सबमिट' टैब पर क्लिक करें।
- नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
नीट पीजी 2021 के एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेने के बाद, छात्रों को दिए गए स्थान पर अपनी नवीनतम पासपोर्ट आकार की रंगीन तस्वीर चिपकानी होगी। बता दें कि नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकारियों ने पहले स्पष्ट किया था कि डाक या किसी अन्य माध्यम से कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। मंगलवार को जारी प्रवेश पत्र में परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र सही सभी उल्लिखित विवरणों की जांच कर लें। ध्यान रहे, छात्रों को नीट पीजी 2021 परीक्षा केंद्र में एक वैध फोटो आईडी प्रमाण के साथ एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाने की आवश्यकता होगी।