फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET MDS 2023 Scorecard: नीट एमडीएस रिजल्ट स्कोरकार्ड जारी, 50 फीसदी एआईक्यू के लिए देखें कटऑफ

Sat, 17 Jun 2023 01:41 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET MDS ScoreCard Out and Counselling Update : राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर डेंटल सर्जरी (नीट एमडीएस 2023) परिणाम-सह-स्कोरकार्ड 50 फीसदी अखिल भारतीय कोटा के तहत सीटों के लिए, अब उपलब्ध है।
विज्ञापन
नीट एमडीएस (NEET MDS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET MDS ScoreCard Out and Counselling Update : राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर डेंटल सर्जरी (नीट एमडीएस 2023) परिणाम-सह-स्कोरकार्ड 50 फीसदी अखिल भारतीय कोटा के तहत सीटों के लिए, अब उपलब्ध है। NEET एमडीएस 2023 का आयोजन एक मार्च को किया गया था और NEET MDS के परिणाम 10 मार्च को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा जारी किए गए थे। 

विज्ञापन

 

अकादमिक वर्ष 2023-2024 के लिए अखिल भारतीय 50 फीसदी कोटा एमडी, एमएस और स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए, नीट पीजी श्रेणी वार मेरिट कम रैंक सूची अब जारी कर दी गई है। नीट पीजी स्कोरकार्ड 50 फीसदी एआईक्यू रैंक समेत उम्मीदवारों को एनबीई की आधिकारिक वेबसाइटों natboard.edu.in या nbe.edu.in से देखने और डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।

26 जून को या उसके बाद, 50 फीसदी अखिल भारतीय कोटा से सीटों के लिए व्यक्तिगत नीट पीजी 2023 स्कोर कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों में उम्मीदवार की समग्र योग्यता स्थिति जिसे उन्होंने चुना है, नीट पीजी श्रेणी रैंक सूची में परिलक्षित होता है। अखिल भारतीय 50 फीसदी कोटा पोस्ट ग्रेजुएट एमडीएस पाठ्यक्रमों (2023-24 प्रवेश सत्र) के लिए कट ऑफ स्कोर (960 में से) इस प्रकार है - 
 

श्रेणी  योग्यता मानदंड कट ऑफ स्कोर (960 में से)
सामान्य/ ईडब्ल्यूएस 50वां पर्सेंटाइल 272
सामान्य/ पीडब्ल्यूबीडी 45वां पर्सेंटाइल 255
एससी/ एसटी/ ओबीसी (पीडब्ल्यूबीडी) 40वां पर्सेंटाइल 238
विज्ञापन

NEET MDS 2023 ऑनलाइन काउंसलिंग हेतु यहां से करें डाउनलोड

नीट एमडीएस 2023 के उम्मीदवार, जिनके संबंधित श्रेणियों में ऊपर उल्लेखित कट-ऑफ स्कोर या उससे अधिक अंक प्राप्त होते हैं तो वे डीजीएचएस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय 50 फीसदी कोटा पोस्ट ग्रेजुएट एमडीएस सीटों हेतु आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र हैं। एआईक्यू 50 फीसदी कोटा सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग हेतु पात्र उम्मीदवारों का अखिल भारतीय 50 फीसदी कोटा स्कोरकार्ड नीट एमडीएस की वेबसाइट natboard.edu.in पर से देखा एवं डाउनलोड किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें