फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET MDS 2026: नीट एमडीएस परीक्षा के लिए डेमो टेस्ट लिंक एक्टिव, करें अपनी तैयारी मजबूत; दो मई को है एग्जाम

Tue, 21 Apr 2026 07:04 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET MDS 2026: नीट एमडीएस के लिए एनबीईएमएस ने डेमो टेस्ट जारी किया है। परीक्षा 2 मई को सीबीटी मोड में होगी। सिटी स्लिप 22 अप्रैल और एडमिट कार्ड 29 अप्रैल को जारी होंगे। उम्मीदवार डेमो टेस्ट के जरिए परीक्षा पैटर्न और नेविगेशन समझ सकते हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET MDS Demo Test 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2026 के लिए डेमो टेस्ट जारी कर दिया है। यह डेमो टेस्ट आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है, जिससे उम्मीदवार वास्तविक परीक्षा जैसे माहौल में अभ्यास कर सकते हैं।

विज्ञापन


डेमो टेस्ट के जरिए अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के फॉर्मेट, नेविगेशन सिस्टम और समय प्रबंधन को समझ सकते हैं। इसका उद्देश्य परीक्षा के दिन किसी भी तकनीकी परेशानी को कम करना है।

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप की तारीख

बोर्ड 22 अप्रैल 2026 को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, एडमिट कार्ड 29 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवारों को ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

कब होगी परीक्षा?

परीक्षा 2 मई 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर में एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
विज्ञापन

डेमो टेस्ट कैसे दें?

  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “NEET MDS 2026 Demo Test” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया विंडो खुलेगा जिसमें परीक्षा जैसा इंटरफेस मिलेगा।
  • स्क्रीन पर दिए निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  • टेस्ट शुरू करें और नेविगेशन विकल्पों का अभ्यास करें।
  • “Next”, “Previous”, “Mark for Review” जैसे फीचर्स का उपयोग करें।
  • टेस्ट पूरा कर अपने उत्तरों की समीक्षा करें।
  • अधिकांश मामलों में डेमो टेस्ट के लिए लॉगिन की आवश्यकता नहीं होती है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले डेमो टेस्ट जरूर दें, ताकि परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ सकें और समय प्रबंधन में सुधार कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें