NEET MDS 2024 : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट एमडीएस 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीट एमडीएस प्रवेश के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 फरवरी, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र एडिट विंडो 22 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक खुली रहेगी।
नीट एमडीएस आवेदन पत्र में अपलोड की इमेज को सुधारने के लिए फाइनल विंडो 05 मार्च से 07 2024 तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, अंगूठे का निशान सुधार सकते हैं।
नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 13 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा।
नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा 18 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी।
नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 18 अप्रैल 2024 को घोषित किया जाएगा।
नीट-एमडीएस 2024 इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 तक है।
मास्टर इन डेंटल सर्जरी (MDS) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय या संस्थान द्वारा दी गई बैचलर इन डेंटल सर्जरी की मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए और राज्य डेंटल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए। अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप किया होना चाहिए। किसी अनुमोदित/मान्यता प्राप्त डेंटल कॉलेज में एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
नीट एमडीएस परीक्षा लिंक पर जाएं।
पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।
अब आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करें और आगे के लिए प्रिंटआउट ले लें।