नीट एमडीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी 21 मार्च को फिर से शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को 30 मार्च, 2022 को रात 11:55 बजे तक आवेदन करने की अनुमति होगी। इस समय-सीमा में आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 01 अप्रैल से 04 अप्रैल के बीच खोली जाएगी। नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा के प्रवेश- पत्र 24 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर संशोधित कार्यक्रम की अधिसूचना देख सकते हैं।
इंटर्नशिप पूरा करने की समय-सीमा बढ़ाई गई थी
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की ओर से पहले नीट एमडीएस 2022 के लिए उम्मीदवारों के जरूरी पात्रता पूरी के उद्देश्य से इंटर्नशिप पूरा करने की समय-सीमा को 31 जुलाई, 2022 तक बढ़ाने की घोषणा की थी। क्योंकि, पहले यह समय-सीमा 31 मार्च को खत्म हो रही थी और कोरोना महामारी के कारण कई एमडीएस उम्मीदवारों की इंटर्नशिप देरी से शुरू हुई थी। एनबीई ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने चार जनवरी से 24 जनवरी के दौरान नीट एमडीएस 2022 के लिए आवेदन जमा किया है और सफलतापूर्वक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है, उन्हें उपरोक्त एडिट विंडो के दौरान अपने आवेदनों को एडिट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कैंडिडेट केयर सपोर्ट से करें संपर्क
किसी भी समस्या या शंका समाधान के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस कैंडिडेट केयर सपोर्ट से 022-61087595 या ईमेल आईडी helpdesknbeexam@natboard.edu.in पर संपर्क कर सकते हैं या फिर एनबीईएमएस के संचार वेब पोर्टल exam.natboard.edu.in/communication.php पर संपर्क कर सकते हैं।