फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2022: नेगेटिव मार्किंग का दायरा बढ़ा, त्रुटि सुधार का मौका भी नहीं मिलेगा, इस बार हुए ये बदलाव

Wed, 02 Mar 2022 11:50 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2022 Major Changes: इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2022 की प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न में कुछ अहम बदलाव किए हैं। अप्रैल सत्र की परीक्षा 16 से 21 अप्रैल तक आयोजित होगी। जबकि मई यानी दूसरे सत्र की परीक्षा 24 से 29 मई तक चलेगी।
विज्ञापन
JEE Main 2022 Major Changes - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2022 (JEE Main 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र 31 मार्च को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2022 की प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न में कुछ अहम बदलाव किए हैं। 
विज्ञापन

अप्रैल सत्र की परीक्षा 16 से 21 अप्रैल तक आयोजित होगी। जबकि मई यानी दूसरे सत्र की परीक्षा 24 से 29 मई तक चलेगी। दोनों सत्रों की परीक्षा सुबह और शाम की शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर तीन से शाम छह बजे तक चलेगी। जेईई परीक्षाएं हिंदी, अंग्रेजी के अलावा गुजराती, पंजाबी, असमिया, मराठी, ओडिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलगू और उर्दू भाषा में भी होगी। जेईई मेन 2022 में कई बदलाव भी किए गए हैं। आइए जानते हैं- 

जेईई मेन 2022 में बड़े बदलाव 

  1. परीक्षा हाइब्रिड मोड में होगी।
  2. इस बार सभी प्रश्न नेगेटिव मार्किंग के दायरे में आ गए हैं।
  3. सही जवाब के लिए चार अंक मिलेंगे तो वहीं, गलत जवाब के लिए एक अंक काटा जाएगा।
  4. परीक्षा केंद्र चुनने की आजादी खत्म कर दी गई है।
  5. आवेदन में आधार की जानकारी भरनी होगी। 
  6. आवेदन के समय पारिवारिक आय बताना जरूरी।
  7. दोनों सत्रों के लिए छात्रों को अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।

 

आवेदन पत्र में गलती न करें, सुधार का मौका नहीं मिलेगा

इस बार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते से समय उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि इस साल एनटीए की ओर से आवेदन पत्र में सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए, आवेदन फॉर्म किसी भी प्रकार की गलती करने से बचना होगा। एनटीए ने साफ किया है कि वे आवेदन पत्र में यदि गलती होती है तो परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।  

 
विज्ञापन

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस साल जेईई मेन (JEE Main 2022) के तहत बीई-बीटेक के लिए आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये एवं एससी-एसटी व अन्य समस्त श्रेणी और छात्राओं के लिए 325 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, ऐसे विद्यार्थी जो बीई-बीटेक के साथ बीआर्क के लिए भी आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए परीक्षा शुल्क जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के छात्रों के लिए 1,300 रुपये तथा एससी-एसटी व समस्त श्रेणी की छात्राओं के लिए 650 रुपये निर्धारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें