नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट एमडीएस परीक्षा 2022 (NEET MDS) के लिए संशोधित परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई हैं। पहले मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी पाठ्यक्रम में दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा छह मार्च को आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। अब एनबीईएमएस द्वारा नीट-एमडीएस 2022 परीक्षा दो मई, 2022 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
| ऑनलाइन आवेदन विंडो री-ओपन | 21 मार्च को दोपहर तीन बजे से 30 मार्च को रात 11:55 बजे तक |
| एप्लीकेशन एडिट विंडो | 01 अप्रैल से 04 अप्रैल तक (केवल 21 से 30 मार्च के बीच आवेदन करने वालों के लिए) |
| फोटो एडिट विंडो | 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक (केवल 21 से 30 मार्च के बीच आवेदन करने वालों के लिए) |
| प्रवेश- पत्र जारी होने की तारीख | 25 अप्रैल, 2022 |
| नीट एमडीएस परीक्षा की तिथि | 02 मई, 2022 |