राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) नीट एमडीएस 2022 की पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार, 04 जनवरी, 2022 को दोपहर तीन बजे से शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, एनबीई ने NEET MDS सूचना बुलेटिन और अधिसूचना भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अब नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन मेडिकल साइंस (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर नीट एमडीएस दाखिला परीक्षा 2022 में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
NEET MDS 2022 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 06 मार्च, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनके पास आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए लगभग 20 दिन का समय है क्योंकि पंजीकरण 24 जनवरी, 2022 को समाप्त हो जाएगा। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए, नीट एमडीएस 2022 परीक्षा शुल्क 4,425 रुपये (18 प्रतिशत जीएसटी सहित) है और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 3,245 रुपये (जीएसटी के साथ) है। पंजीकरण शुल्क के भुगतान के बिना NEET MDS 2022 आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।