फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET MDS 2022: नीट एमडीएस 2022 के रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Tue, 04 Jan 2022 07:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET MDS 2022 Registration Starts (नीट एमडीएस) Exam Dates: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, एनबीई ने NEET MDS सूचना बुलेटिन और अधिसूचना भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अब नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन मेडिकल साइंस (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर नीट एमडीएस दाखिला परीक्षा 2022 में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
नीट एमडीएस 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) नीट एमडीएस 2022 की पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार, 04 जनवरी, 2022 को दोपहर तीन बजे से शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, एनबीई ने NEET MDS सूचना बुलेटिन और अधिसूचना भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अब नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन मेडिकल साइंस (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर नीट एमडीएस दाखिला परीक्षा 2022 में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

NEET MDS 2022: 24 जनवरी से पहले पूरा करना होगा रजिस्ट्रेशन

NEET MDS 2022 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 06 मार्च, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनके पास आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए लगभग 20 दिन का समय है क्योंकि पंजीकरण 24 जनवरी, 2022 को समाप्त हो जाएगा। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए, नीट एमडीएस 2022 परीक्षा शुल्क 4,425 रुपये (18 प्रतिशत जीएसटी सहित) है और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 3,245 रुपये (जीएसटी के साथ) है। पंजीकरण शुल्क के भुगतान के बिना NEET MDS 2022 आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां साझा की गई इस परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों को याद कर लें। इसके साथ ही आगे आवेदन पत्र भरने के तरीके के बारे में भी चरण-दर-चरण प्रक्रिया की आसान सी जानकारी यहां दी गई है। उम्मीदवार उसका अनुसरण कर सकते हैं।

नीट एमडीएस 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पंजीकरण प्रारंभ : 04 जनवरी, 2022 को दोपहर तीन बजे से
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24 जनवरी, 2022 रात 11:55 बजे तक
  • आवेदनों में संशोधन की समय-सीमा : 28 से 31 जनवरी, 2022
  • नीट एमडीएस एडमिट कार्ड : 01 मार्च, 2022
  • नीट एमडीएस 2022 परीक्षा तिथि : 06 मार्च, 2022
  • नीट एमडीएस 2022 के परिणाम : 21 मार्च, 2022 तक
 

NEET नीट एमडीएस 2022 की अधिसूचना और सूचना पुस्तिका यहां देखें

उम्मीदवार यहां साझा किए गए सीधे लिंक से एनबीई यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। किसी भी प्रश्न के मामले में, उम्मीदवार एनबीई से 022 - 6108 7595 पर संपर्क कर सकते हैं। या NBEMS को ईमेल आईडी: helpdesknbeexam@natboard.edu.in पर लिख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक संबंधित विवरण और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। आवेदन पत्र के लिए लिंक अब शुरू कर दिया गया है।
  1. NEET नीट एमडीएस 2022 की अधिसूचना 
  2. NEET MDS 2022 Information Bulletin
विज्ञापन

नीट एमडीएस 2022 रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in पर जाएं।
  2. 'नीट एमडीएस 2022' पर क्लिक करें।
  3. लिंक अनुभाग पर, 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें।
  4. आवश्यक जानकारी दर्ज करें और अपना यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करें।
  5. यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  6. दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें