फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET MDS 2022: नीट एमडीएस में आवेदन के लिए आज आखिरी मौका, एडिट विंडो एक अप्रैल से खुलेगी

Wed, 30 Mar 2022 10:54 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET MDS 2022: आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2022 यानी नीट एमडीएस के लिए आवेदन पंजीयन की आखिरी तारीख है। उम्मीदवार रात 11.55 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
नीट एमडीएस 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET MDS 2022: भारतीय मेडिकल कॉलेजों में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2022 यानी नीट एमडीएस के लिए आवेदन पंजीयन की आज आखिरी तारीख है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से 30 मार्च, 2022 को नीट एमडीएस 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET Master of Dental Surgery) 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन के लिए एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन विंडो लिंक रात 11.55 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
 

NEET-MDS 2022 जानिए कब-क्या होगा? 

 
ऑनलाइन आवेदन विंडो क्लोज  30 मार्च को रात 11:55 बजे तक
एप्लीकेशन एडिट विंडो  01 अप्रैल से 04 अप्रैल तक (केवल 21 से 30 मार्च के बीच आवेदन करने वालों के लिए)
फोटो एडिट विंडो  11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक (केवल 21 से 30 मार्च के बीच आवेदन करने वालों के लिए)
प्रवेश- पत्र जारी होने की तारीख  25 अप्रैल, 2022
नीट एमडीएस परीक्षा की तिथि   02 मई, 2022
  
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

 

पहले परीक्षा छह मार्च को होनी थी

बता दें कि नीट एमडीएस आवेदन शुरू में 24 जनवरी, 2022 को समाप्त होने वाले थे और परीक्षा छह मार्च को होनी थी, लेकिन इंटर्नशिप पूरी नहीं हो पाने के कारण परीक्षा को दो मई तक के लिए टाल दिया गया था। नीट-एमडीएस उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड और अन्य विवरणों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर उपलब्ध सूचना बुलेटिन को ध्यान से देखना चाहिए। नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे और पेपर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में दिया जाएगा। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। 
 

विज्ञापन

नीट एमडीएस 2022 परीक्षा शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी : 4,250/- रुपये
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी : 3,250/- रुपये
 

नीट एमडीएस हेल्पलाइन

नीट एमडीएस उम्मीदवार किसी भी समस्या या शंका समाधान के लिए एनबीईएमएस कैंडिडेट केयर सपोर्ट से 022-61087595 या ईमेल आईडी helpdesknbeexam@natboard.edu.in पर संपर्क कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें