फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Revised Scorecard 2024: नीट यूजी के लिए संशोधित स्कोरकार्ड हुआ जारी, तुरंत इस लिकं से करें चेक

Thu, 25 Jul 2024 03:43 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Revised Scorecard 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज नीट यूजी संशोधित स्कोरकार्ड जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
NEET UG 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Revised Scorecard 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के जवाब में आज 25 जुलाई, 2024 को नीट यूजी संशोधित स्कोरकार्ड 2024 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। नीट यूजी संशोधित स्कोरकार्ड सुप्रीम कोर्ट द्वारा परीक्षा में अनियमितताओं से संबंधित सभी याचिकाओं को खारिज करने और मेडिकल उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने से इनकार करने के बाद आए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की थी कि नीट यूजी का संशोधित अंतिम परिणाम अगले दो दिनों के भीतर जारी किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज
  • परिणाम/रैंक
  • 8 पासपोर्ट आकार की तस्वीरें (आवेदन पत्र के साथ जमा की गई तस्वीरों से मेल खाती हुई)
  • एडमिट कार्ड  
  • कक्षा 10 का प्रमाणपत्र
  • एमसीसी द्वारा जारी आवंटन पत्र
  • कक्षा 12 प्रमाणपत्र
  • कक्षा 12 की अंक तालिका
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण (आधार/पैन/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट)
विज्ञापन

नीट यूजी स्कोरकार्ड कैसे करें डाउनलोड?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - Exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर NEET 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, "संशोधित स्कोरकार्ड" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और मांगे गए अन्य विवरण दर्ज करें।
  • आपका नीट यूजी  रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें लें

नीट संशोधित स्कोरकार्ड जारी होने के साथ, छात्र अब काउंसलिंग दौर शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। नीट यूजी  काउंसलिंग 2024 मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काउंसलिंग प्रक्रिया इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें