Kawad Holiday In Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जिले में स्कूल बंद
कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का एलान कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी स्कूल-कॉलेज 26 जुलाई से दो अगस्त तक बंद रहेंगे। मुजफ्फरनगर में आठ दिनों की छुट्टी की घोषणा की गई है।
Kawad Yatra Holiday In Meerut: मेरठ में 2 अगस्त तक स्कूल बंद
मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भी जनपद के सभी स्कूल और कॉलेज को आठ दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्कूल और कॉलेज बंद को लेकर काफी सख्त नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि कोई भी स्कूल और कॉलेज आदेश के बाद भी खुला पाया तो उर पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी स्कूल और कॉलेजों को 2 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है।
Kawad Yatra Holiday Saharanpur: सहारनपुर में भी स्कूल बंद रखने के निर्देश
सहारनपुर में भी सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों, मदरसों, डिग्री कॉलेज, डायट, टेक्निकल इंस्टीट्यूट को 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रखा जाएगा।
Kawad Yatra Holiday Haridwar: हरिद्वार में भी बंद रहेंगे स्कूल
कांवड़ मेले में भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने जिले के कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। तीन अगस्त को कांवड़ मेला संपन्न होने के साथ ही स्कूल कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे। प्रशासन ने 27 जुलाई से स्कूल कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद रखने का निर्णय लिया है।