परीक्षा को लेकर पहले ही दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैें जिनमें बताया गया है कि छात्रों को चेहरे पर मास्क और हाथों में ग्लब्स पहनकर परीक्षा देनी होगी। अभ्यर्थियों को खुद की पानी की बोतल लानी होगी जो कि पारदर्शी होनी चाहिए। इसके अलावा, छात्रों को खुद का हैंड सैनिटाइजर भी लाना होगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी खाड़ी देशों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को इस संबंध में निर्देश पारित करने से इंकार कर दिया है। हालांकि, अभी नीट परीक्षा को लेकर छात्रों का विरोध जारी है और कई राजनीतिक दलों ने भी इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। 4 हजार से ज्यादा छात्रों ने इस परीक्षा को रद्द करने को लेकर एक दिन की भूख हड़ताल भी की थी।
आइए जानते हैं इस प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को किन बातों का ध्यान रखना है
-नीट प्रवेश परीक्षा में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है इसलिए नए टॉपिक की तैयारी करने से बचे।
- अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने के लिए हर दिन कम से कम दस घंटे जरूर पढ़ाई करें।
- परीक्षा की तैयारी शेड्यूल के हिसाब से ही करें। इससे आपको परीक्षा की तैयारी में फोकस करने में मदद मिलेगी।
- अभ्यर्थी अपने नोट्स हर वक्त अपने साथ रखें और उनसे ही पढ़ाई करें।
-परीक्षा में कम दिन बचे हैं, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट करें।
-ध्यान रहे कि किसी भी तरह के अवसाद को अपने आस-पास न फटकने दें।
-परीक्षा की तैयारी के साथ ही कम से कम छह-सात घंटे की नींद जरूर लें।
- अभ्यर्थी पढ़ाई के साथ ही योग व मेडिटेशन भी करें ताकि उनका ध्यान केंद्रित रह सकें।