फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICTE ने स्नातक परीक्षाओं के अंकों के आधार पर एमबीए और पीजीडीएम में प्रवेश देने की अनुमति दी

Mon, 24 Aug 2020 07:22 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के कारण अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों को कैट, जैट, सीमैट, एटीएमए, मैट, जीमैट या अन्य किसी प्रवेश परीक्षा के बिना एमबीए या पीजीडीएम पाठ्यक्रमों में छात्रों को दाखिला देने की अनुमति दी है। एआईसीटीई ने यह स्पष्ट किया है कि यह छूट सिर्फ 2020-21 के शैक्षणिक सत्र के लिए है। इसे भविष्य के वर्षों के लिए मिसाल के तौर पर न देखा जाए।
विज्ञापन


अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने यह कहा कि कई राज्यों में कोरोनो वायरस के फैलने के डर से  कैट, जैट, सीमैट, एटीएमए, मैट, जीमैट जैसी कई प्रवेश परीक्षाओं में से कुछ का आयोजन नहीं किया जा सका है और इस बात का कोई संकेत नहीं है कि ये परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं या फिर आयोजित होंगी या रद्द कर दी जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एआईसीटीई ने संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि सीटे खाली होने पर स्नातक परीक्षाओं के अंक के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाए और उसके मुताबिक प्रवेश दिया जाए।

 ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने खाड़ी देशों में नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर केंद्र को निर्देश पारित करने से इंकार किया
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें