आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से मेडिकल शिक्षा के स्नातक (बीएएमएस / बीयूएमएस / बीएसएमएस / बीएचएमएस) / स्नातकोत्तर (एमडी / एमएस) पाठ्यक्रमों की 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों के आवंटन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करने जा रही है। एएसीसीसी यानी आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति ने काउंसलिंंग के लिए वेबसाइट लॉन्च कर दी है। AACCC भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राष्ट्रीय संस्थानों में अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए आयुष NEET काउंसलिंग आयोजित करता है।
जनवरी में हो सकती है आयुष नीट काउंसलिंग 2021
नीट 2021 के योग्य उम्मीदवार बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) और बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएसएमएस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के तहत accc.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। आयुष काउंसलिंग की तिथियों के बारे में जल्द एलान किया जा सकता है। संभवतया काउंसलिंग जनवरी माह में हो सकती है।
नीट आयुष काउंसलिंग के प्रकार
सभी नीट-यूजी/ एआईएपीजीईटी उम्मीदवारों को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि एएसीसीसी, आयुष मंत्रालय निम्नानुसार काउंसलिंग आयोजित करता है:-
AACCC-UG Counseling सीटों की जानकारी
- सरकारी, सभी राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के सहायता प्राप्त संस्थानों में यूजी पाठ्यक्रमों में अखिल भारतीय कोटा की 15% बीएएमएस / बीयूएमएस / बीएसएमएस / बीएचएमएस की सीटों पर।
- राष्ट्रीय/ केंद्रीय संस्थानों की 100% सीटें।
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में बीएएमएस की 100% सीटें।
- एएमयू, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में बीयूएमएस की 50% सीटें।
- एनईआईए और एच, शिलांग, मेघालय में बीएएमएस और बीएचएमएस की 50% सीटें।
- सभी डीम्ड विश्वविद्यालयों में बीएएमएस/ बीयूएमएस/ बीएसएमएस/ बीएचएमएस की 100% सीटें।
AACCC-PG Counseling सीटों का विवरण
- सभी राज्यों/ संघ राज्य क्षेत्रों के सहायता प्राप्त संस्थानों में सरकार के अधीन ASU & H PG पाठ्यक्रमों में अखिल भारतीय कोटा की 15% सीटें।
- संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई पात्रता शर्त के अनुसार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के तहत पीजी एमडी / एमएस-आयुर्वेद पाठ्यक्रमों में अखिल भारतीय कोटा + संस्थागत कोटा की 100% सीटें।
- संबंधित संस्थानों द्वारा प्रदान की गई पात्रता शर्त के अनुसार, राष्ट्रीय संस्थानों की 100% सीटें।
- दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत ASU & H PG पाठ्यक्रमों में अखिल भारतीय कोटा की 50% सीटें।
- सभी डीम्ड विश्वविद्यालयों की 100% पीजी सीटें।