फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2022: नीट यूजी के लिए आखिरी समय में ऐसे करें तैयारी, परीक्षा में मिलेंगे बेहतर अंक

Tue, 12 Jul 2022 12:37 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2022: अमर उजाला नीट यूजी परीक्षा में भाग ले रहे छात्रों के लिए लेकर आया है आखिरी दिनों में तैयारी के लिए कुछ आसान से टिप्स जिससे वे अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
NEET UG 2022 Preparation Tips - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, 2022 यानी NEET UG का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। यह बात लगभग सभी जानते हैं कि NEET UG देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। जानकारी के अनुसार इस साल 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस मेडिकल प्रवेश परीक्षाी के लिए परीक्षा किया है। अब परीक्षा में कुछ ही दिनों का समय बचा रह गया है। इसलिए हम परीक्षा में भाग ले रहे छात्रों के लिए लेकर आए हैं आखिरी दिनों में तैयारी के लिए कुछ आसान से टिप्स जिससे वे अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं-:  

विज्ञापन

एनसीईआरटी पर करें फोकस
NEET UG में भाग ले रहे छात्र आखिरी समय में एनसीईआरटी की किताबों पर फोकस करें। परीक्षा में ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी से ही पूछे जाते हैं। इसलिए इसका रिवीजन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

बीते साल के प्रश्नों का करें अभ्यास
परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार बीते साल के प्रश्नों को देखना न भूलें। इसे सॉल्व भी करें ताकि परीक्षा की जटिलता का अंदाजा हो।

मॉक टेस्ट है जरूरी
किसी भी परीक्षा के लिए सबसे जरूरी भाग मॉक टेस्ट का अभ्यास है। अब जब परीक्षा में केवल कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में उम्मीदवार जितना हो सके मॉक टेस्ट को सॉल्व करने की कोशिश करें। इससे उन्हें परीक्षा का प्रश्नों और अपनी तैयारी दोनों का ही अंदाजा हो जाएगा।

कुछ नया न शुरू करें
नीट परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार अब किसी नई पुस्तक या टॉपिक को पढ़ना शुरू न करें। ऐसे में ध्यान बंटने का खतरा है। छात्र जिन टॉपिक्स को पूरा कर चुके हैं उन्हें रिवाइज करना शुरू कर दें। अपने टाइम को मैनेज करें।
विज्ञापन

सेहत का ध्यान रखें
नीट यूजी में भाग ले रहे छात्र परीक्षा के आखिरी समय में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। समय से सोए, समय पर अच्छा खाना खाएं और तनाव तो बिल्कुल भी न लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें