CUET UG 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी/CUET UG 2022 के लिए प्रवेश पत्र का इंतजार अब बढ़ने लगा है। परीक्षा शुरू होने में अब केवल 3 दिनों का समय रह गया है। हालांकि, अब तक परीक्षा को आयोजित कराने वाली एजेंसी एनटीए की ओर से प्रवेश पत्र को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। ऐसे परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों सब्र भी जवाब दे रहा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आज 12 जुलाई, 2022 को एनटीए की ओर से CUET UG 2022 के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपे प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि एनटीए ने परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची को जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।