NEET UG 2022 ऑनलाइन जमा कर सकते हैं चुनौती शुल्क
NEET UG 2022 परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। NEET UG परीक्षा के लिए कुल 18.72 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 95 प्रतिशत यानी तकरीबन 18.50 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। एक आधिकारिक अधिसूचना में, एनटीए ने कहा कि प्रति प्रश्नोत्तर 200 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / पेटीएम के माध्यम से दो सितंबर, 2022 रात 11:50 बजे तक के माध्यम से किया जा सकता है। चुनौतियों को बिना शुल्क और किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह शुल्क गैर-वापसी योग्य है। नीट यूजी 2022 परीक्षा के लिए एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, नीट यूजी 2022 के परिणाम छात्रों की आपत्तियों पर विचार करने के बाद सात सितंबर, 2022 को घोषित किए जाएंगे।