परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, अभ्यर्थी नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले अभ्यर्थियों को एनटीए एनईईटी की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध नीट 2021 की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- तत्पश्चात अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र भर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
- इसके बाद पुष्टिकरण पृष्ठ (कन्फर्मेशन पेज) डाउनलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
नीट-यूजी 2021 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,500 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को ₹1,400 का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ओबीसी जैसी अन्य श्रेणियों से संबंधित लोगों के लिए स्नातक परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क ₹800 निर्धारित किए गए हैं।