नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 12 सितंबर को देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2021 का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को अब इसकी फाइनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नीट एग्जाम 2021 में लगभग 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिन्हें अब इस परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने का इंतजार बना हुआ हैं, जोकि मेडिकल उम्मीदवारों के दूसरे चरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। एनटीए के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने साल 2021 की नीट परीक्षा में प्रतिभाग किया था और इसके रिजल्ट जारी किए जाने का इंतजार कर रहे हैं उन्हें मेडिकल पंजीकरण के दूसरे चरण की प्रक्रिया को भी पूरा करना होगा। एनटीए द्वारा जल्द ही दूसरे चरण की प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इसके अलावा अगर आप NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के द्वारा दी जा रही है FREE NEET Biology Course को सब्सक्राइब कर सकते हैं जिससे आप अपने रैंक को बेहतर बना सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के अनुसार, नीट आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में पूरा कराया जाना है, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। पंजीकरण प्रक्रिया के पहले चरण को ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि से पहले पूरा किया जाना था, जबकि दूसरे चरण की प्रक्रिया को रिजल्ट/ स्कोर कार्ड जारी किए जाने से पहले पूरा करना होगा। इसके लिए एनईईटी (यूजी) पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवारों को अलग से अधिसूचित कर दिया जाएगा। फिलहाल इस एग्जाम की आन्सर नीट एनटीए की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए NEET-UG 2021 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं की करें पक्की तैयारी
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपनी एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रीविजन करने के लिए आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता एप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ भी उठा सकते हैं।