NEET 2020 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने
नीट 2020 परीक्षा की 'आंसर-की' जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके जरिये आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
देशभर में 13 सितंबर, 2020 को मेडिकल कॉलेज में दाखिले की प्रवेश परीक्षा नीट आयोजित की गई थी। इसी के साथ आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए भी समय मिलेगा। बता दें कि आपत्ति दर्ज करने के लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा। एक आपत्ति दर्ज करने के लिए 1000 रुपये देने होंगे।
जानिए कैसे करनी है NEET 2020 परीक्षा की 'आंसर-की' डाउनलोड?
चरण -1 सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण -2 एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in है।
चरण -3 यहां आपको होम पेज पर NEET 2020 answer key का लिंक मिलेगा।
चरण -4 इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।