फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2019: कब और कैसे होगी काउंसलिंग, यहां है हर जरूरी जानकारी

Thu, 06 Jun 2019 06:11 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नीट 2019 काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2019 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार, 05 जून 2019 को दोपहर करीब 1.50 बजे नतीजे जारी किए। 720 में से 701 अंक लाकर राजस्थान के नलिन खंडेलवाल टॉपर बने। करीब 56.50 फीसदी विद्यार्थी इस बार नीट में सफल हुए हैं।

काउंसलिंग की जानकारी आगे देखें...
विज्ञापन

2 of 7
neet
- अब बारी है नीट की काउंसलिंग की। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सूचना जारी की है। NTA के अनुसार, 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा सीटों, डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, ESIC व AFMC, BHU व AMU के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) करवाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
नीट
ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए ये हो सकता है शेड्यूल

राउंड - 1
सीट मैट्रिक्स डिस्प्ले - जून 2019 के दूसरे सप्ताह में
रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग - जून के दूसरे सप्ताह में
सीट आवंटन - जून के तीसरे सप्ताह में
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग - जुलाई के पहले सप्ताह तक

राउंड - 2 आगे देखें..

4 of 7
NEET
राउंड - 2
सीट मैट्रिक्स डिस्प्ले - जुलाई 2019 के पहले सप्ताह में
रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग - जुलाई के पहले सप्ताह में
सीट आवंटन - जुलाई के दूसरे सप्ताह में
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग - जुलाई के तीसरे सप्ताह में

मॉप-अप राउंड आगे देखें...
विज्ञापन

5 of 7
NEET
मॉप-अप राउंड
सीट मैट्रिक्स डिस्प्ले - अगस्त 2019 के दूसरे सप्ताह में
रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग - अगस्त के दूसरे सप्ताह में
सीट आवंटन - अगस्त के तीसरे सप्ताह में
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग - अगस्त के चौथे सप्ताह में
विज्ञापन

6 of 7
neet - फोटो : amarujala
बता दें कि ये सिर्फ संभावित शेड्यूल है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने अब तक अंतिम शेड्यूल जारी नहीं किया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (mcc) की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।

- अभ्यर्थियों को नीट काउंसलिंग के संबंध में हर जरूरी जानकारी MCC की आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in विजिट कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को DGHS के दिशानिर्देश के आधार पर ही 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा सीटों पर काउंसलिंग के लिए आवेदन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- काउंसलिंग शेड्यूल की पूरी जानकारी आपको स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) और मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टरेट्स ऑफ स्टेट्स की वेबसाइट्स से मिलेगी।

- वहीं, स्टेट कोटा व राज्य की अन्य मेडिकल व डेंटल सीटों के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित राज्य, मेरिट लिस्ट और नियमों के आधार पर काउंसलिंग के लिए आवेदन करना है। निजी मेडिकल कॉलेजों में भी संबंधित राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा ही काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।

शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें