फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2019: आंसर की जारी, आज रात तक यहां से करें चैलेंज

Thu, 30 May 2019 11:43 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NEET
विज्ञापन

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2019 की आंसर-की जारी कर दी गई है। नीट कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर-की जारी की है। अभ्यर्थियों के पास यह आंसर-की डाउनलोड और इसे चैलेंज करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया गया है। आंसर-की का ऑनलाइन विंडो आज, यानी 31 मई रात 11.50 बजे तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन


आंसर-की चैलेंज करने के लिए आपको प्रति सवाल 1000 रुपए की फीस देनी होगी। अगर आपका चैलेंज सही हुआ तो ये पैसे आपको वापस कर दिए जाएंगे। आंसर-की चैलेंज करने का तरीका और लिंक आगे देखें...

ऐसे डाउनलोड और चैलेंज कर सकते हैं आंसर-की...

- एनटीए नीट की वेबसाइट पर जाएं।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड सबमिट कर लॉग-इन करें।
- अप्लाई फॉर की चैलेंज पर क्लिक करें।
- आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 180 सवाल दिखेंगे।
- चैलेंज करने के लिए संबंधित सवाल को क्लिक करें।
- सवाल के बगल में दिए कॉलम 'Answer as per NTA' में दिया गया विकल्प सही आंसर-की है, जिसे एनटीए प्रयोग कर रहा है।
- चैलेंज के लिए सवाल सेलेक्ट करने के बाद आपको 'सजेस्टेड आंसर बाय कैंडिडेट' कॉलम में चार विकल्प दिखेंगे।
- आप इनमें से एक या ज्यादा विकल्प चुन सकते हैं।
- जिन सवालों को आप चैलेंज करना चाहते हैं, उनके साथ यही प्रक्रिया दोहराने के बाद अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपके द्वारा चैलेंज किए सवाल स्क्रीन पर दिखेंगे। यहां फाइनल सबमिट पर क्लिक करें।
- फीस पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करें।
- पेमेंट के बाद रसीद को डाउनलोड कर इसका एक प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

नीट 2019 में 15,19,375 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया था।
विज्ञापन

एऩटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।  
नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
कैंडिडेट लॉग-इन पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें