NCHMJEE Result 2024 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट (NCHMJEE) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NCHM के माध्यम परिणाम से डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिसूचना में कहा गया है, "परीक्षा के परिणाम अब nta.ac.in/NCHM पर होस्ट किए गए हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और अपने संबंधित स्कोर कार्ड को देख/डाउनलोड/प्रिंट कर सकते हैं।"
एनसीएचएम जेईई परीक्षा 11 मई, 2024 को देश भर के 99 शहरों और 121 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।