फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : सीबीएसई से 12वीं पास छात्र सीधे एनसीएचएमसीटी काउंसलिंग में ले सकेंगे हिस्सा, बस ये विषय जरूरी

Wed, 14 Jun 2023 03:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCHMCT Counselling 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा को आतिथ्य आधारित विषयों के साथ उत्तीर्ण करने वाले छात्र नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी) की काउंसलिंग में सीधे हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
hotel and hospitality management - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCHMCT Counselling 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा को आतिथ्य आधारित विषयों के साथ उत्तीर्ण करने वाले छात्र नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी) की काउंसलिंग में सीधे हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन

वर्ष 2023 के लिए एमसीएचएमसीटी ऐसे छात्रों को एक विशेष अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे कि वे स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सीधे पंजीकरण करा काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकें।
 

सीबीएसई एनसीएचएमसीटी के सहयोग से अपने स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा में आतिथ्य-आधारित कौशल विषयों को ऑफर करता है। सीबीएसई और एनसीएचएमसीटी के बीच एक साझेदारी है जिसके तहत यह कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं। एनसीएचएमसीटी द्वारा प्रस्तावित स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना जरुरी है। 

 
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें एनसीएचएमसीटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एनसीएचएम जेईई) उत्तीर्ण करने की आवश्यकता होती है, जिसके बाद केंद्रीकृत ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया होती है। ऐसे में इस बार छात्रों को यह सुविधा दी गई है वह सीधे इसमें पंजीकरण कर काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। इस तरह से उन्हें एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें