फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCHM JEE 2026: होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, जल्द शुरू होगी काउंसलिंग

Sat, 23 May 2026 08:05 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCHM JEE 2026 Result: एनटीए ने एनसीएचएम जेईई 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 25 अप्रैल को हुई थी। अब जल्द ही काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCHM JEE Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एनसीएचएम जेईई 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक (AIR) कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को देशभर के 103 शहरों में कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


यह प्रवेश परीक्षा देश के विभिन्न इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) में संचालित तीन वर्षीय बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

स्कोरकार्ड में मिलेगी पूरी डिटेल

एनटीए द्वारा जारी स्कोरकार्ड में छात्रों के सेक्शन-वाइज अंक, रॉ मार्क्स, एनटीए स्केल्ड स्कोर और कैटेगरी-वाइज रैंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों की नजर काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया पर है। राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं केटरिंग प्रौद्योगिकी परिषद (NCHMCT) पहले ही कट-ऑफ जारी कर चुका है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय, राज्य और निजी आईएचएम संस्थानों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा।

होटल मैनेजमेंट करियर के लिए अहम परीक्षा

एनसीएचएम जेईई को होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में माना जाता है। परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर देशभर के भाग लेने वाले संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Candidate Activit सेक्शन खोलें।
  • Score Card for NCHM JEE - 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, जन्मतिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें