पात्रता मानदंड
इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक बोर्ड से कक्षा 12वीं की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें अंग्रेजी एक विषय के रूप में हो। योग्यता परीक्षा में अंग्रेजी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, 2025 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी अनंतिम आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि, अगर वे काउंसलिंग या प्रवेश के समय या 30 सितंबर, 2025 तक योग्यता परीक्षा (कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष) उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं, तो उनका अनंतिम प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के लिए शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि जनरल-ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 700 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर वर्ग को आवेदन शुल्क के रूप में 450 रुपये का भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NCHM पर जाएं।
- होम पेज पर "Click here for New Registration" पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल्स भरें और एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट लें।